भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने मनाई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
मासिक बैठक में महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि, संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की घोषणा
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की मासिक बैठक शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित रवाया वेंकट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद पहलवान ने किया। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और किसानों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने किसानों के उत्थान और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार सक्रिय रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नए पदाधिकारियों की घोषणा
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें विजय भाटी को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, अनिल नागर को प्रदेश मीडिया प्रभारी, विक्रम भाटी को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर, धीरज प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष, रफीक कुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा विनोद भाटी को मेरठ मंडल सचिव मनोनीत किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
22 अक्टूबर की महापंचायत को लेकर जनजागरण अभियान
बैठक में आगामी 22 अक्टूबर को यमुना प्राधिकरण पर प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। संगठन ने महापंचायत को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम से जोड़ा जा सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में प्रताप नागर, हरवीर सिंह, हरेंद्र नागर, सतपाल नागर, एडवोकेट जीतू गुर्जर, विकास नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, जितेंद्र नागर, सरजीत नागर, राकेश अवाना, विक्रम नागर, डॉ. फकीर चंद, एडवोकेट कपिल कसाना, पूनम भाटी, दिनेश बसल, रफीक कुरैशी, नरेंद्र जाट, सौरव वर्मा, संजय नागर, सोविंदर चेची, वश भड़ाना, इंदर रोहिला, भगत भाटी, भगवान सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


