दहेज हत्या मामले में थाना कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति और सास गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, थाना कासना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका का पति और सास शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को वादी ने थाना कासना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 25 वर्षीय बहन तनु को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना कासना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
29 जुलाई 2026 को थाना कासना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिरसा गोलचक्कर के पास से मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अमित भाटी पुत्र स्वर्गीय जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ, निवासी ग्राम घंघौला, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर (पति)
- किरशन पत्नी स्वर्गीय जगन भाटी उर्फ जगन्नाथ, निवासी ग्राम घंघौला, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर (सास)
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मु0अ0सं0-150/2026 के तहत धारा 80/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज निषेध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






