मारपीट के मुकदमे में फरार आरोपी अवैध .32 बोर पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित दबोचा
ग्रेटर नोएडा, थाना जेवर पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को वादी द्वारा थाना जेवर में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दी। इस संबंध में थाना जेवर पर मु0अ0सं0 185/2026 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद मामले में धारा 109(1) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
पुलिस द्वारा 31 जुलाई 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान मुकदमे में वांछित अभियुक्त केशव राणा पुत्र हरेन्द्र पाल सिंह, निवासी ग्राम मंशागढ़ी नगलिया, खुर्जा देहात, जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल तथा एक जिंदा .32 बोर कारतूस बरामद हुआ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तारी के बाद बरामद अवैध हथियार के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध बुलन्दशहर जनपद के थाना ककोड़ में भी आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बरामदगी
- एक अवैध .32 बोर पिस्टल
- एक जिंदा .32 बोर कारतूस
गिरफ्तार अभियुक्त
केशव राणा पुत्र हरेन्द्र पाल सिंह, निवासी ग्राम मंशागढ़ी नगलिया, खुर्जा देहात, जनपद बुलन्दशहर।






