सेक्टर-20 पुलिस व SOG की बड़ी कार्रवाई: ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, ₹75 लाख का माल बरामद
नोएडा,थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹75 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
संयुक्त ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता
दिनांक 01 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-69 स्थित ए-313 से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 50 बोरे, 50 कपड़े के कार्टन तथा Flipkart और Amazon के विभिन्न उत्पाद बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना वासिद खान अपने साथियों और कुछ डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर पिछले 3 से 4 महीनों से ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर रहा था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरोह के सदस्य डिलीवरी के दौरान रास्ते में ही असली सामान निकालकर उसकी जगह सस्ता सामान या खाली पैकेट रख देते थे। इसके बाद चोरी किया गया सामान वासिद खान, सुनील कुमार और विजय सिंह के पास पहुंचाया जाता था, जहां से उसे ग्राहकों को बेच दिया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त
- वासिद खान (32 वर्ष), खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद
- सुनील कुमार (26 वर्ष), वर्तमान पता छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर
- विजय सिंह (20 वर्ष), वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद
- धर्मेंद्र (35 वर्ष), वर्तमान पता सलारपुर, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
- रघुराज सिंह (23 वर्ष), वर्तमान पता मामूरा, सेक्टर-66, नोएडा
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया—
- 39 डिब्बे (2-2 किलोग्राम) प्रोटीन
- 15 डिब्बे One Whey कंपनी के
- 165 पैकेट बेबी वाइप्स
- 18 जोड़ी जूते
- 14 कान की मशीनें
- 3 शुगर जांच मशीन
- 4 बीपी मॉनिटर
- 1 डिब्बा Protenex
- Flipkart एवं Amazon के विभिन्न उत्पादों से भरा एक बोरा
- 50 कपड़े के कार्टन
- Flipkart एवं Amazon के खाली पैकेट और रैपर्स
पंजीकृत मुकदमा
इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पर मु0अ0सं0 319/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।






