एनटीपीसी दादरी में क्षेत्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन
उत्तरी क्षेत्र के 8 एनटीपीसी स्टेशनों की 23 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
दादरी, एनटीपीसी दादरी में शनिवार को क्षेत्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन उत्साह और ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में उत्तरी क्षेत्र के एनटीपीसी के 8 स्टेशनों की 23 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञान क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में श्री सूर्य नारायण पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), उत्तरी क्षेत्र एवं दक्षिणी क्षेत्र तथा श्री ए.के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी दादरी सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की।
चार श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता
मेधा प्रतियोगिता का आयोजन चार श्रेणियों में किया गया, जिसमें जूनियर, मिडिल, सीनियर तथा कर्मचारी एवं जीवनसाथी श्रेणियां शामिल रहीं। सभी श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक क्विज में हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रतियोगिता का संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर श्री गौतम बोस ने किया। उनके रोचक एवं प्रभावी संचालन ने प्रतियोगिता को और अधिक जीवंत बना दिया। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
ज्ञान, जिज्ञासा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में ज्ञान, जिज्ञासा, त्वरित निर्णय क्षमता, टीम भावना एवं उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता में एनटीपीसी के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपने ज्ञान एवं प्रतिभा को परखने के साथ-साथ सीखने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।






