14 सितंबर की किसान महापंचायत को लेकर गौतमबुद्ध नगर में किसानों ने कसी कमर
दनकौर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, गांव-गांव जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने का लिया संकल्प
दनकौर। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरणों से जुड़ी किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 14 सितंबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियों के संबंध में अट्टा गुजरान गांव में किसानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजाराम प्रधान ने की, जबकि संचालन राजीव मलिक एवं अनित कसाना ने किया।
बैठक में किसान नेता पवन खटाना ने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड तथा 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर 14 सितंबर को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ यमुना प्राधिकरण पहुंचकर महापंचायत एवं धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन को व्यापक रूप दिया जा रहा है। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
“14 सितंबर की करो तैयारी, किसानों की समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत”
बैठक में गौतमबुद्ध नगर के मोहम्मदपुर गुर्जर, चक जलालाबाद, नवादा, पारसौल, जुनेदपुर, गुनपुरा, अट्टा गुजरान, बल्लू खेड़ा, कनारसी, चपरगढ़, रन्हेरा, झुप्पा, दनकौर, डाक सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने भाग लिया।
किसानों ने कहा कि 14 सितंबर की महापंचायत के माध्यम से प्राधिकरण एवं शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, राजे प्रधान, याशपाल सिंह, अशोक सिंह, सुनील प्रधान, वीरपाल, दिनेश, धर्मपाल स्वामी, डॉ. वीरपाल, रणवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, सुभाष, सोनू बैसला, श्याम सिंह, अशोक कौशिक, नीरज कुमार सिंह, जितेंद्र गुर्जर, पवन नागर, संदीप खटाना, योगेश शर्मा, विकास भाटी, प्रकाश भाटी, राकेश चौधरी, लालाराम, राजू चौहान, अतुल चौहान, गुलफाम, हसरत प्रधान, नागेंद्र, प्रकाश फौजी, गुलाब चौधरी, अजीत अघाना, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रपाल, विनोद शर्मा, इंद्रीश, प्रिंस एवं गुल्लू अट्टा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसान नेताओं ने आह्वान किया कि 14 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं।


