भाजपा सरकार में जनता के हितों की हो रही अनदेखी : जयपाल सैनी
सपा की बैठक में एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारियों पर मंथन, कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयपाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधान परिषद सदस्य स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मेरठ खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा के एमएलसी स्नातक प्रत्याशी एडवोकेट परमेन्द्र भाटी भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश सचिव जयपाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग महंगाई, बेरोजगारी और शोषण से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए जाति और संप्रदाय के नाम पर लोगों को आपस में बांटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार गरीब, मजदूर, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और आगामी चुनाव में उसे अपनी हार दिखाई देने लगी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जयपाल सैनी ने विशेष रूप से सैनी समाज एवं पीडीए समाज से अपील की कि वे आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में सहयोग करें।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि विधान परिषद सदस्य स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है। ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ-साथ प्रत्येक मतदाता को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, मतदाता सूची का विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में सफलता का आधार बनेगी। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, वीर सिंह यादव, इंदर प्रधान, सुदेश भाटी, सुरेंद्र नागर, लाल सिंह गौतम, सुनीता यादव, शशि यादव, शौकत अली चेची, इंदरपाल छौकर, रोहित मत्ते गुर्जर, महेश भाटी, जुगति सिंह, लखन यादव, हरवीर प्रधान, श्याम सिंह भाटी, मुकेश शिशौदिया, विकास जतन भाटी, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, अमन नागर, अंकुर त्यागी, अनिल नागर, मनोज नागर, प्रवीण भाटी, महेश जाटव, रजनीश रौसा, शिमला सागर, रूबी नागर, विनीत यादव, अमन भाटी, अनीस अहमद, अजय चौधरी, सीपी सोलंकी, मोहित यादव, प्रशांत भाटी, मंसूब रिजवी, सत्यप्रकाश नागर, जाकिर मुनिरी, संजीव नागर, तेजपाल तोमर, योगेश गौतम, विनय शर्मा, गौरव भाटी, सुरेंद्र भाटी, भुरू नागर, आसिफ, जय सिंह चंदेल, रोहन नागर, डॉ. पवन सैनी, आकाश राणा, सलीम राव, राहुल चौधरी, शादाब सलमानी, जावेद अंसारी, सुमित पंडित, लखन जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


