सैनी गांव के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 भूखंडों का ड्रा और 40 का सीधे आवंटन
ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर 2026। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सैनी गांव के किसानों को लंबे समय से लंबित छह प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया गया। बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों की मौजूदगी में 39 किसानों को कुल 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गए।
ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में समान आकार वाले 18 भूखंडों के लिए ड्रा कराया गया। ये भूखंड 17 किसानों से संबंधित थे। वहीं, अलग-अलग आकार के 40 भूखंडों के लिए ड्रा की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए उनका संबंधित किसानों के नाम सीधे आवंटन किया गया।
सैनी गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद लंबे समय से छह प्रतिशत आबादी भूखंड लंबित थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों के लंबित आबादी भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद नियोजन विभाग और छह प्रतिशत आबादी भूखंड विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर किसानों को भूखंड आवंटित किए गए।
इस अवसर पर प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा कि किसानों को छह प्रतिशत आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। सैनी गांव की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी उनके लंबित आबादी भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे।
ड्रा एवं आवंटन प्रक्रिया के दौरान ओएसडी गुंजा सिंह के अलावा नियोजन विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक कपिल तोंगड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्य बिंदु
- सैनी गांव के 39 किसानों को 58 आबादी भूखंड आवंटित।
- 18 समान आकार के भूखंडों का ड्रा कराया गया।
- 40 भूखंडों का सीधे आवंटन किया गया।
- लंबे समय से लंबित छह प्रतिशत आबादी भूखंडों की प्रक्रिया पूरी।
- अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी शीघ्र भूखंड आवंटित करने की बात।


