नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने बढ़ाया गौतमबुद्ध नगर का गौरव, प्रशिक्षक चरण सिंह के मार्गदर्शन में कर रहे हैं अभ्यास
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित ग्रेटर नोएडा बैंक्ड ट्रैक पर आयोजित नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रुद्रांश राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही रुद्रांश ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। उनकी इस सफलता से स्कूल, परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल की मेजबानी में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों और स्पर्धाओं के तहत खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रुद्रांश राज जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में नियमित अभ्यास करते हैं। वह प्रशिक्षक चरण सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना रुद्रांश की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
रुद्रांश की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


