दादरी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का किया आह्वान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा” एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन सोमवार को दादरी स्थित आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती महामेधा नागर, नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्री नरेंद्र भाटी, एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी, जिला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और उद्यमियों को नई ऊर्जा एवं अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता और गुंडाराज का माहौल था, जबकि आज अपराधियों में कानून का भय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए समर्पित सरकार चला रही है तथा आज का युवा भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की राजनीति को समर्पित संगठन है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अभियान है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रहा है तथा विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं परिश्रम से ही राष्ट्र निर्माण का संकल्प सशक्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, डॉ. अशोक नागर, बिजेंद्र प्रमुख, आशीष वत्स, बिजेंद्र भाटी, रकम सिंह भाटी, गजेंद्र मावी, इंद्रजीत टाइगर, देवा भाटी, वीरेंद्र भाटी, दीपक भारद्वाज, कर्मवीर आर्य, हरेंद्र नागर, पवन नागर, राजीव सिंघल, मनोज मावी, भिखारी सिंह, सतेंद्र अवाना, ईश्वर प्रमुख, राज नागर, अन्नू पंडित, कपिल गुर्जर, राजे कसाना सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






