‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, 10 अगस्त से घर-घर पहुंचेगा तिरंगा
गौतमबुद्ध नगर,
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला कार्यशाला एवं मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में अभियान की रूपरेखा, जनसहभागिता तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 10 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के तहत प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि हर घर तक तिरंगा पहुंचे और अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, देवा भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, गीता सागर, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी, धीर राणा, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, लोकेश त्यागी, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह, महेन्द्र नागर, सुनील रावत, संजीव शर्मा, गजेन्द्र वाल्मीकि, महेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाया जाएगा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






